बारिश के दिनों में करनी पड़ती है ज्यादा दूरी तय
अरिल नदी का पानी बारिश में दबतोरी-सिरौली मार्ग पर बने पुल पर आ जाता है। इससे आवागमन बाधित हो जाता है। ऐसे में रामपुर, मुरादाबाद जाने के लिए लोगों को बिसौली से दबतोरी-सिरौली मार्ग पर न जाकर बिसौली से आसफपुर जाना होता है। इसके बाद वहां से ढकिया मधुकर होते हुए शाहबाद, रामपुर, मुरादाबाद जाते हैं। ऐसे में 30 से 40 किलोमीटर का फेर पड़ता है। बारिश के दिनों में बिसौली से बरेली जाने के लिए आंवला वाला रोड चुनते हैं। उधर से बरेली की दूरी करीब 90 किलोमीटर है, जबकि दबतोरी-सिरौली रोड से 70 किलोमीटर है।
आंकड़ों की नजर से
- पुल की लंबाई-40 मीटर
- चौड़ाई -7 मीटर, टू लेन
- पूरा करने का समय- मार्च - 24
- लागत- 2.59 करोड़ रुपये
- कार्यदायी संस्था- लोक निर्माण विभाग
लोक निर्माण विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि अरिल नदी पर अभी तक पुराना पुल बना हुआ था जो काफी संकरा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, साथ ही बरसात के समय पुल पर पानी आ जाता था। इससे यातायात बाधित होता था। इसको ध्यान में रखते हुए नये पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मार्च तक इसको पूरा कर दिया जाएगा।