फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नकली खाद तो बरामद कर ली, लेकिन कार्रवाई में खेल

विज्ञापन
एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूंदपुर जांच करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूंदपुर गांव में नकली खाद बनाने के एक बड़े रैकेट का खुलासा होने के बाद भी पुलिस व कृषि विभाग की लचर कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मौके से पकड़े गए पांच लोगों बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से तहरीर नहीं मिली है तो पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डीएम से परमीशन मिलने के बाद ही केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि और पुलिस की की टीम ने मंगलवार रात छापा मारकर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूंदपुर स्थित एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र से नकली खाद पकड़ी। गोदाम से तैयार नकली उर्वरक बेचने की तैयारी थी। मौके पर पांच लोग नकली खाद की पैकिंग और मिलावट करते पकड़े गए। उर्वरक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला नकली माल भारी मात्रा में बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अमोनियम सल्फेट में गेरू मिलाकर उसे एमओपी के रूप में बेचा जा रहा था।
-
सिलाई मशीन, डीएपी कट्टे और गेरू पाउडर मिला
निरीक्षण के दौरान टीम को गोदाम में सिलाई मशीन, खुले डीएपी के कट्टे, अमोनियम सल्फेट व गेरू मिला। जांच में पाया गया कि इन सामग्रियों को मिलाकर नकली एमओपी (पोटाश) और डीएपी तैयार किया जा रहा था। इसके साथ ही कट्टे सिलने के लिए सिलाई मशीन में प्रयोग किया गया। मौके पर मशीन में जो धागा मिला, वहीं रिपैक किए गए कट्टों में भी पाया गया।
विज्ञापन

-
अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका
बड़े पैमाने पर जिले में नकली खाद बनाने का काम चल रहा हो और पुलिस व कृषि विभाग के किसी सदस्य को इसकी जानकारी न होना, कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अवैध कारोबार के बारे में पुलिस व कृषि विभाग के अफसरों व कर्मियों को जानकारी थी। उनकी मिलीभगत से काम चल रहा था। अब यह मामला पकड़ा तो उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
ऊंची पकड़ वाले है धंधेबाज
नकली खाद का कारोबार करने वाले लोग ऊंची पहुंच वाले बताए जा रहे है। ग्रामीणों में चर्चा है कि इस कार्रवाई के बाद इनके लोगों के हमदर्द रसूखदारों की बड़ी सिफारिश के चलते ही कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। अभी तक न तो केस दर्ज हुआ और न ही कोई गिरफ्तारी हो सकी है। इसके कुछ पहले उझानी इलाके में भी बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद की गई थी।
-
बयान
- इस मामले में जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। - मनोज कुमार रावत, जिला कृषि अधिकारी

- नकली खाद पकड़ने के मामले में कृषि विभाग की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक कृषि विभाग की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूंदपुर जांच करते कर्मचारी। संवाद

एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूंदपुर जांच करते कर्मचारी। संवाद

एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूंदपुर जांच करते कर्मचारी। संवाद

एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र दूंदपुर जांच करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें