- छह अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा मेला
तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में स्थित मां खेड़े वाली देवी मां के मंदिर पर मेला शुरू हो गया। इसका उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं मेला कमेटी के संरक्षक सुखवीर सिंह चौहान एवं अध्यक्ष कल्याण शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से एक-दूसरे के प्रति भाईचारा बढ़ता है।
मेला प्रबंधक ब्रजमोहन सिंह ने कहा कि मेले से हमारी संस्कृति एवं सभ्यता का भी लोगों को ज्ञान मिलता है। मेले के आयोजन के पीछे वहां की संस्कृति एवं सभ्यता जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह मेला 25 वर्षों से समाज के सहयोग से निरंतर चलता आ रहा है। मेला छह अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर सतीश शर्मा, सोनी सिंह, मागेंद्र सिंह, धर्मपाल, वीरेंद्र सिंह, बनारसीदास शर्मा, संजीव सिंह, श्रीराम, ओमकार, अखिलेश सिंह, अर्जुनवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।