फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन सौ कट्टे बरामद, नौ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:11 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में कृषि विभाग और पुलिस ने शनिवार शाम खैरी गांव के पास एक बंद लॉन में छापा मारा। यहां नमक से नकली पोटाश बनाई जा रही थी। मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नकली पोटाश से भरे तीन सौ कट्टे और सौ किलो गेरू रंग भी बरामद हुआ।  
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीम ने तीन सौ कट्टे किए जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कृषि विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार की शाम बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के समीप बंद लॉन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से नौ आरोपी गिरफ्तार किए गए। जबकि नमक से बनी पोटाश के तीन सौ कट्टे जब्त किए गए हैं। देर शाम तक जांच की गई। 

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी संचालक आरिफ सहसवान के पठान टोला का रहने वाला है। तीन सौ बोरी नमक से बनी पोटाश बरामद, दो सिलाई मशीन, धागा, जेनरेटर, सौ किलो गेरू रंग व 400 खाली कट्टे भी बरामद किए हैं। बिल्सी थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी ने मनोज रावत ने बताया कि मौके से जो कट्टे मिले हैं, वह इंडियन पोटाश लिमिटेड के हैं। 

फैक्टरी संचालक आरिफ के साथ फरियाद, विकास, राहुल, अजय, सुनील, संजू, सेवाराम निवासी गौसपुर और मुनीफ निवासी खैरी को गिरफ्तार किया गया है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में महंगे दामों पर बेचते थे नमक से बनी पोटाश
एक लॉन को गोदाम बनाकर नमक से नकली पोटाश बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही थी। जो बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकती है। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हजारों कट्टे यहां से बेचे जा चुके हैं, कहां-कहां कट्टे बेचे गए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें