फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल के निरीक्षण में लेखाकार, शिक्षक मिले नदारद

Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बालिकाओं को नहीं दिया गया दूध, सब्जी, बीएसए ने कार्रवाई की
 बीएसए के निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात लेखाकार, शिक्षक नदारद मिले। इतना ही नहीं बालिकाओं को सब्जी, दूध का भी वितरण भी नहीं पाया गया। बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने सबसे पहले बा स्कूल शेखूपुर देखा। यहां तैनात लेखाकार अनुराधा शर्मा और कर्मचारी संदीप कुमार गैरहाजिर मिले। बालिकाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन भी नहीं दिया गया। बीएसए ने मानदेय  काटते हुए वार्डन से स्पष्टीकरण तलब किया है। बा स्कूल उझानी में वीना, लक्ष्मी यादव, दीप शिखा फुल टाइम टीचर अनुपस्थित पाई गईं। नीलम विद्यालय से बिना अवकाश के चली गईं। बा स्कूल कादर चौक में शारिक हुसैन लेखाकार गैरहाजिर मिले। बा स्कूल अंबियापुर बालिकाओं
विज्ञापन
विज्ञापन

को नियमित सब्जी और दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पतौरा विद्यालय की पुताई नहीं होना पाई गई। शैक्षिक गुणवत्ता भी न्यून मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें