फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनसीसी में चयन के लिए गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हुई परीक्षा

विज्ञापन
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर का नामांकन परीक्षा में भाग लेती
विज्ञापन
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के संरक्षण में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सत्र 2025 का नामांकन परीक्षा संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एनरोलमेंट प्रक्रिया के अंतर्गत शारीरिक प्रशिक्षण, लंबाई और लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट का संचालन आठवीं यूपी गर्ल्स बटालियन बरेली से आए वरिष्ठ ट्रेनर शंकर लाल और जीसीआई निकिता उप्रेती ने किया। इसमें 52 छात्राओं ने दौड़, सामान्य ज्ञान और एनसीसी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। एनसीसी में शामिल होने के लिए आवश्यक शारीरिक क्षमता, तंदुरुस्ती और मानसिक सजगता का मूल्यांकन किया गया। एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रक्रिया में विशेष ध्यान अनुशासन और टीमवर्क पर दिया गया। उन्होंने बताया कि छात्राओं का जोश और लगन सराहनीय रहा। जो छात्राएं इस परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करेंगी, उनका चयन एनसीसी सत्र 2025 में किया जाएगा। डॉ. श्रद्धा यादव ने कहा कि एनसीसी न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। मूल्यांकन का कार्य शीघ्र ही पूरा कर बटालियन द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें