सिमर्रा भोजपुर का वह तालाब जिसमें युवक डूबा है। संवाद
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में मंगलवार की दोपहर तालाब में मछली पकड़ने गया एक युवक डूब गया। शाम सात बजे तक कुछ पता नहीं चल सका है। सिमर्रा भोजपुर निवासी एवं गांव का चौकीदार विजेंद्र वाल्मीकि का छोटा भाई सुरेंद्र गांव के तालाब में मंगलवार की दोपहर मछली पकड़ने गया था। तभी वह गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ग्रामीण युवक को तलाश करने में जुटे हैं। काफी तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं लगा। फिर इसकी सूचना कोतवाल मनोज कुमार सिंह को दी। उन्होंने बताया कि युवक को तलाश करने के लिए कछला गंगा घाट से गोताखोरों को बुलाया जा रहा है। जो पानी में उसकी तलाश करेगें। संवाद