फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ‘हर महिला-पुरुष कर सकता है हनुमान जी की पूजा”

विज्ञापन
उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर में ​​शिव महापुराण कथा के दौरान पहुंचे ददरुआ सरकार श्री श्री 1008
विज्ञापन
उघैती। गांव करनपुर में महामंडलेश्वर अमृत दास खाकी महाराज की शिव महापुराण कथा में पधारे ददरुआ सरकार राम दास महाराज ने कहा कि हनुमान जी सभी भक्तों के कष्ट हरने वाले और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले हैं। हनुमान जी की भक्ति और पूजा-अर्चना में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। महिला हो या पुरुष, हर कोई श्रद्धा और विश्वास के साथ बजरंगबली की पूजा कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज की महिमा अपरंपार है। सनातन परंपरा में हनुमान जी को संकटमोचन के रूप में पूजा जाता है। उनकी भक्ति से मनुष्य को आत्मबल, साहस और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने माताओं-बहनों से भी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया।
राम दास महाराज ने श्रद्धालुओं से अहंकार, क्रोध, लोभ और ईर्ष्या का त्याग कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल भगवान का नाम लेना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने आचरण को भी धर्म और सदाचार के अनुरूप बनाना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी से समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाने, गोसेवा करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन





बिसौली में ददरुआ सरकार का किया गया स्वागत



बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर ददरुआ सरकार राम दास महाराज (मध्यप्रदेश) के आगमन पर भक्तों और गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। उधर, तिरंगा चौक पर राधारानी प्रेम सेवा समिति के सदस्यों ने पुष्प मालाओं से सरकार का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुषमा मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज एडवोकेट, घनश्याम माहेश्वरी, सरिता वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद

उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर में शिव महापुराण कथा के दौरान पहुंचे ददरुआ सरकार श्री श्री 1008

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें