फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धूप भी नहीं छांट सकी कोहरा, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
ठंड में ट्यूशन पढ़ने जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर दृश्यता कम हो गई। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जो कोहरे पर हावी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 21 रह गया और न्यूनतम 9 डिग्री पर ही स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट ने ठंड के असर को और बढ़ा दिया। वहीं सर्द हवा ने वातावरण में कंपकंपी बढ़ा दी।
बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम दिखाई दी। आवश्यक कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों, शॉल और अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्रिसमस की छुट्टी होने से बहुत से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। छुट्टी के चलते लोगों को सुबह जल्दी बाहर नहीं निकलना पड़ा। इससे वे ठंड से कुछ हद तक बचे रहे, लेकिन जो लोग रोजमर्रा के कामों से बाहर निकलने को मजबूर हैं, उनके लिए मौसम चुनौती बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें