फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार केंद्रों पर शुरू हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं समाप्त होने के बाद बुधवार से जिले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। पहले दिन मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से शुरू कराने के लिए उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को कॉपियां जांचने का तरीका समझाया और स्वयं मूल्यांकन कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर अलग-अलग कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रहीं हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज और हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों की जांच शुरू की गई है। पहले दिन सभी केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार परीक्षक उपस्थित हुए और दिशा-निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन का काम 18 मार्च से एक अप्रैल का किया जाएगा।

दो पालियों में जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं, एक घंटे का मिलेगा आराम
उत्तर पुस्तिकाओं को दो पालियों में जांचा जाएगा। इसको लेकर बोर्ड कार्यालय ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली पाली में सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इसके बाद एक घंटे का आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन का काम किया जाएगा। यह काम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ किया जाए, ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं के परिणाम पर गलत असर न पड़े। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके। -लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें