बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। सितंबर माह के बाद अब किसी भी खिलाड़ी को बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
खेल विभाग ने पारदर्शिता और रिकॉर्ड सुरक्षित करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया शुरू की है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि पहले खिलाड़ी ऑफलाइन फॉर्म भरकर स्टेडियम में अभ्यास करते थे, जिससे कई बार फर्जी एंट्री और अव्यवस्था की शिकायतें आती थीं। अब सभी खिलाड़ियों को विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसमें खिलाड़ी का नाम, उम्र, खेल, आधार कार्ड और फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद खिलाड़ी को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसके आधार पर ही उसे स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। बिना आईडी कार्ड के किसी भी कोच को खिलाड़ी को अभ्यास कराने की अनुमति नहीं होगी। संवाद