बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में होली के दिन अपराह्न ढाई बजे गांव निवासी टिंकू पुत्र सोहन पाल सिंह के घर के सामने गांव के अशोक, रितिक, सचिन, कृष्ण गोपाल गाली देने लगे।
विरोध करने पर दबंग घर में घुसकर उसके पिता सोहनपाल के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। पत्नी सरोज बचाने आईं तो उन्हें भी पकड़ कर पीटा। इससे उनके हाथ व सिर में चोट आई है। घायलों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट आने पर शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संवाद