बदायूं जिले के भटपुरा स्थित रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को सूचना दी कि अंग्रेजी के पेपर का पैकेट खुला हुआ है और उस पर लाल रंग का टेप लगा है। सूचना पर अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचते, उससे पहले ही केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने उस पैकेट का फोटो विभागीय ग्रुप में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मामले की जांच कर उसकी रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंपी है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, इसे पेपर लीक मानने से अधिकारी इनकार कर रहे हैं।