फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा इंजीनियर दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

Thu, 05 Feb 2026 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी क्षेत्र के गांव सुंदरनगर निवासी अमित चौहान ने अपनी शादी को खास अंदाज में यादगार बनाया। वह शादी के बाद अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन का स्वागत करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के सुंदर नगर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय कौतूहल और उत्साह का माहौल बन गया, जब ग्रेटर नोएडा से दुल्हन को लेकर दूल्हा हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ हेलीपैड के आसपास जमा हो गई। हर कोई हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए आतुर नजर आया।

विज्ञापन


सुंदरनगर गांव निवासी धर्मवीर चौहान के पुत्र अमित चौहान पेशे से इंजीनियर हैं। उनके परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि अमित की शादी कुछ अलग और यादगार हो। इसी सपने को साकार करते हुए बरात बुधवार को गांव से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हुई और विवाह संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से सीधे गांव पहुंचे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने फूल बरसा कर दूल्हा-दुल्हन का किया स्वागत 
हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर दूल्हा-दुल्हन का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव आते देखा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई थी और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 

ग्रामीणों के अनुसार, अमित चौहान अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उनके विवाह की यह अनोखी शुरुआत लंबे समय तक गांववासियों के बीच यादगार बनी रहेगी। हेलीकॉप्टर से आए दूल्हा-दुल्हन ने पूरे क्षेत्र में खासा आकर्षण और चर्चा बटोरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें