फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदायूं में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, 10 और 11 साल के दो बालकों पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 11:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में 10 और 11 साल के दो बालकों पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज क्षेत्र से सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने दो नाबालिग लड़कों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों लड़कों से पूछताछ की। इनमें एक की उम्र दस साल और दूसरे की उम्र 11 साल है। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

विज्ञापन

आरोप है कि गांव निवासी दोनों लड़के मासूम बच्ची को खेत पर ले गए और दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों लड़कों को पकड़ लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। सूचना मिलते ही सीओ दातागंज केके तिवारी थाने पहुंच गए। उन्होंने घटना क बारे में पूरी जानकारी ली। इसी दौरान बच्ची के परिजनों ने लिखित तहरीर पुलिस को सौंप दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बच्चों पर मोबाइल फोन का बुरा असर 
चिकित्सकों के मुताबिक, मोबाइल फोन देखने से बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके लिए जागरूकता होनी जरुरी है। परिजनों को अपने बच्चों को दिन में एक बार जरूर समझाना चाहिए। ताकि इस तरह के मामले सामने न आएं। 
विज्ञापन

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें