फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 29 माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा

Wed, 03 Jun 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बीडीओ शैली गोविल को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर के रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय भुगतान एवं अन्य मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। रोजगार सेवकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शैली गोविल को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवक सम्मेलन में ईपीएफ, एचआर पॉलिसी तथा 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं, लेकिन आज तक इनका क्रियान्वयन नहीं किया गया है।
बैठक में मौजूद रोजगार सेवकों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए 2 जून से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। साथ ही आगामी आंदोलनों की रूपरेखा भी तय की गई। इसके तहत 15 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ‘मुख्यमंत्री वादा निभाओ रैली’ आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजा जाएगा। इस मौके पर रोजगार सेवक अजय कुमार सिंह, परमानन्द सिंह, शेरबहादुर सिंह, वीरसिंह, डोरीलाल, हेमपाल, सुरजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें