फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक में बीडीओ को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। सोमवार को रोजगार सेवकों ने काली पट्टी बांधकर संबंधित ब्लॉकों में प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांगेें पूरी नहीं होगी, तब तक धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी, इसमें एचआर पॉलिसी, स्थानांतरण नीति समेत अन्य बातें शामिल थीं पर घोषणा के बाद भी आज तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है, जो सही नहीं है। जगत ब्लॉक के अध्यक्ष चरन सिंह शाक्य ने बताया कि जब तक उन लोगों की मांगों के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं हो जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं कादरचौक में रोजगार सेवकों नें अपने 12 सूत्री मांगों और नियमितीकरण किए जाने के संबंध में बीडीओ स्मृति सिंह को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर धर्मेंद्र, राजकिशोर, विकेश शर्मा, रामचंद्र, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
बिल्सी। सोमवार को अंबियापुर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम रोजगार सेवक ( पंचायत मित्र ) वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर रोजगार सेवकों ने विकास खंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले एक सप्ताह से अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। रोजगार सेवक ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर सुरजीत सिंह, मुनीश पाठक, सुरजीत सिंह, संदेश शर्मा, परमानंद,राकेश यादव, अजयपाल, श्याम सिंह व अरविंद पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें