फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने कलक्ट्रेट  में घुसकर की नारेबाजी

Tue, 13 Sep 2016 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने कलक्ट्रेट  में घुसकर की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया 
 नियमित किए जाने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने एकत्रित होकर मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कलक्ट्रेट में घुसकर नारेबाजी की। इससे डीएम कलक्ट्रेट सभागार में चल रही डीएम की बैठक में खलल पैदा होने लगा। इस पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को मामले को शांत करने के लिए भेजा। एडीएम प्रशासन ने रोजगार सेवकों से मांगपत्र लेने के साथ उसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, इसके बाद रोजगार सेवक शांत हुए। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुए कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि उन लोगों के नियमितीकरण होने तक संगठन की कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। जिला संगठन मंत्री श्योराज सिंह ने कहा कि रोजगार सेवक बीएलओ के कार्यों का बहिष्कार भी करेंगे। कहा कि यदि मुख्यमंत्री स्तर से उन लोगों के नियमितीकरण के लिए अनुमोदन नहीं हुआ तो 19 सितंबर को मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कल्याण सिंह यादव, विनोद यादव, सुष्मिता मिश्रा, सुनील यादव, इस्मान, संजीव सक्सेना, गिरीश यादव, राजकिशोर, मुकेश, इंद्रजीत, पूनम सक्सेना, विशेष कुमार, फिरासत अली, नीलेश, शिव अवतार, डोरीलाल, सुरजीत यादव, रीना, सुनीता, रीता वर्मा, श्यामवीर, रवि यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें