फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में अवैध खनन ने मोड़ दी गंगा की धारा

Tue, 13 Sep 2016 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में बड़े पैमाने पर चल रहा था अवैध खनन
मुख्यमंत्री सख्त हुए तो हरकत में आया प्रशासन
 जिले में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। इस पर कभी सख्ती से रोक नहीं लगी। कोर्ट ने अवैध खनन की सीबीआई जांच का आदेश दिया तो सूबे की सरकार दबाव में आ गई। जांच शुरू होने के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को ही मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। सीएम के सख्त रुख के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि जिले में अवैध खनन की वजह से गंगा की धारा तक मु़ड़ने लगी है।
बदायूं में बालू खनन का एक प्वाइंट कछला में था। अवधि पूरी होने के बाद इसे भी बंद कर दिया गया है। प्वाइंट बंद होने के बाद भी कछला, कादरचौक, उसहैत, हजरतपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में अवैध खनन होता रहा। जिले में नरौरा से हजरतपुर तक गंगा करीब 135 किलोमीटर का की दूरी तय करती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अवैध खनन की वजह से गंगा की धारा कासगंज जिले की ओर हट गई है। करीब 200 मीटर तक धारा बदायूं से दूर हुई है। जिले में खनन के प्वाइंट की अवधि पूरी होने के बाद इसे बंद करने के बाद भी खनन होता रहा। बालू की जो ट्रॉली 1000 रुपये की मिलती थी वह अब 3000 रुपये तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन

सूबे के खनन मंत्री की बर्खास्ती के बाद प्रशासन ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान तो शुरू किया है, लेकिन अभियान कितना कारगर होता है यह देखना बाकी है। 
-----
दो नए खनन प्वाइंटर को नहीं मिली मंजूरी
बदायूं। कछला के खनन प्वाइंट की अवधि पूरी होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। हालांकि, इसकेबाद भी यहां खनन होता रहा। इसके बाद प्रशासन की ओर से शासन को जिले में दो नए खनन प्वाइंट एक कादरचौक और एक उसहैत में खोले जाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने अब तक इसे स्वीकृति नहीं दी है। 
विज्ञापन

----
अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जिले में खनन का कोई प्वाइंट नहीं है। दो प्वाइंट के लिए शासन में प्रस्ताव लंबित हैं।-एके श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी खनन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें