फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नई बिल्डिंग के इंतजार में सेवायोजन कार्यालय, बजट की कमी से अटका निर्माण

Tue, 19 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के युवाओं को रोजगार संबंधी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन बजट की कमी के कारण यह परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस इमारत का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे विभागीय अधिकारियों और युवाओं को अभी भी किराए की बिल्डिंग में ही काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय शहर में पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास में एक किराए की बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। जहां पर्याप्त जगह न होने से कर्मचारियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोजगार संबंधी जानकारी लेने, पंजीकरण कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं को भी बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं मिल पाती। छोटे-छोटे रोजगार मेले, प्रशिक्षण शिविर और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग को दूसरी जगह तलाशनी पड़ती है। इससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ता है। अधिकारियों का कहना है कि नई बिल्डिंग में युवाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय, प्रशिक्षण कक्ष, कार्यालय कक्ष और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बजट समय पर जारी नहीं होने से काम प्रभावित हुआ है। धनराशि की मांग शासन स्तर पर भेजी जा चुकी है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन
दातागंज तिराहे के पास में कार्यालय की बिल्डिंग बनाई जा रही है। धनराशि के कारण काम में कुछ देरी हुई है। जल्द ही शासन से धनराशि मिलने की उम्मीद है।
- शशिकांत यादव, जिला रोजगार सहायता अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें