फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में कर्मचारी दर्शाकर कर दिया भुगतान

Sat, 06 Jun 2015 07:33 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक सभासद शनिवार को डीएम से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र सौंप कई गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। कहा, अगर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी सभासद सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में जिक्र करते हुए सभासदों ने कहा कि बार-बार बैठक होने के बाद भी आज तक किसी भी बिंदु पर चर्चा नहीं हो सकी। बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा चार जून को बैठक बुलाई गई थी। जिसमें सभी उपस्थित हुए थे। इसमें तीन बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी। बताया कि बैठक शुरू होते ही पहले बिंदु की पुष्टि कर दी गई। जबकि सभासदों द्वारा साफ-सफाई पर असंतोष जताए जाने पर मामला बिगड़ गया। आरोप लगाया कि अध्यक्ष बैठक छोड़कर चले गए। सभासदों ने कहा कि ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है। लिहाजा इससे विकास कार्य रुके हुए हैं। सभासदों ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि ठेका कर्मचारी शराब पीकर कार्यालय में शोर मचाते हैं। बताया कि अनुबंध समाप्त होने के बाद भी अभी तक कोई अनुबंध प्रस्ताव नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं दो ट्रैक्टर चालक व दो नलकूप चालक से कार्य कराया गया और अन्य कर्मचारियों को कागजों में दिखाकर भुगतान निकाल दिया गया। सभासदों ने डीएम से जांच सहित समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
इस मौके पर वार्ड नंबर सात के ब्रदीश कुमार, वार्ड नंबर दो मूलचंद शाक्य, वार्ड 11 नरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर नौ, रजनी देवी, वार्ड नंबर तीन राजपाल, बरफा देवी, रामभरोसे, मुन्नी देवी, अमरपाल सिह, ओमेंद्र पाल, सुनील कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुएं का सौंदर्यकरण कराने को डीएम को दिया पत्र
बदायूं। उसावां क्षेत्र के ओमेंद्र पाल ने डीएम को पत्र सौंपते हुए प्राचीन कुएं का सौंदर्यकरण कराने की मांग की। कहा, वार्ड नंबर पांच में एक प्राचीन कुआं है। जिसकी ऊपरी मद लगभग जमीन के बराबर हो चुकी है। आए दिन इसमें जानवर गिरते रहते हैं। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले इसके सौंदर्यकरण व जीर्णोद्वार को प्रस्ताव हुआ था। लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें