फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही करने पर दो कर्मचारी हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की लापरवाही दिनों दिन बढ़ती जा रही है। खमियाजा मरीजों व तीमारदारों को उठाना पड़ रहा है। काम में लापरवाही मिलने पर दो कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इन पर आरोप है कि ये मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर से ले जाने में तीमारदारों की मदद नहीं करते थे। इस संबंध में जिम्मेदार कंपनी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। इसकी मुख्य वजह है कि मरीजों को स्ट्रेचर, व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मजबूरी में तीमारदारों को जहां पर भी यह चीजें मिलती है वहां से मरीजों को उन पर बैठाकर या लेटाकर एक जगह से दूसरे जगह ले जाते हैं।
पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक अपनी बीमार बहन को गोद में उठाकर ले जाते दिख रहा था।इसमें भी इन्हीं कर्मचारियों की लापरवाही नजर आई थी। इसको ध्यान में रखते हुए प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने दोनों कर्मचारियों को वहां से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें