फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों के पास मीट-मछली की दुकानें बंद कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। विश्व हिंदू परिषद समेत उससे जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवरात्र पर खुलेआम मीट और मछली की बिक्री पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चिह्नित इलाकों में मंदिरों के पास भी मीट की बिक्री होना बताया। प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर उन्होंने पूरे नवरात्र इस पर रोक लगवाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

विहिप के नगर संयोजक शिवम शर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजलीघर, बरी वाले बाईपास और गोशाला मोड़ के पास खुलेआम मीट और मछली की बिक्री से श्रद्धालुओं में घृणा का माहौल बना हुआ है। नवरात्र पर घरों से पूजा-अर्चना करने के लिए खासकर मंदिर जाने वाले रास्तों पर मीट-मछलियों की बिक्री से महिलाओं को दिक्कत होगी। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
मठ के महंत शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें खुलेआम मीट-मछली नहीं बिकने देने का भरोसा दिलाया है। शिष्टमंडल में पालिका सदस्य सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अभिषेक चौहान, अनुपम यादव, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नमन सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मंदिरों के पास सफाई कराने को सौंपा ज्ञापन
उझानी। भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान विभाग के जिला सह संयोजक गौरव बाबू वाल्मीकि ने नवरात्र पर प्रत्येेक दिन मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने समेत अन्य सुविधाओं की बहाली के लिए शुक्रवार दोपहर ईओ जेपी यादव से भेंट की। उन्होंने शासकीय स्तर की सुविधाओं को सभी लोगों तक पहुंचाने की वकालत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें