फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में पांच घंटे गुल रही बिजली, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे ठप

विज्ञापन
नरेंद्र।
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की अंडरग्राउंड केबल में शुक्रवार को फॉल्ट हो गया। इससे पांच छह घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। बिजली न आने के कारण एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और जांच कराने आए मरीजों को इंतजार करने के बाद मायूस लौटना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी, तब तक मरीज लौट गए। वार्ड में भर्ती मरीज भी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली न आने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे अस्पताल खुला तो पर्चा बनाया जाने लगा। इसी दौरान अस्पताल में नलकूप के पास अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट हो गया। उसे ठीक करने के लिए कर्मचारी आए। वहीं 10 बजे डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल आ गए। 10 से 11 बजे तक एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी की जांच कराने वालों की लाइन लग गई। बिजली न होने से काम ठप रहा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद तार ठीक हुई तो आपूर्ति बहाल की गई। तब तक मरीज लौट गए। पिछले सप्ताह भी दो घंटे बिजली गुल रही, जिससे मरीजों ने इंतजार के बाद जांच कराई।

बोले मरीज
नहीं हो सका एक्सरे
सुबह नौ बजे अस्पताल आए। पर्चा बनवाकर 9:30 बजे एक्सरे कराने पहुंचा तो पता लगा कि बिजली ही नहीं है। दो बजे तक इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर नहीं चलाया। जिससे एक्सरे नहीं हो सका। - नरेंद्र, नगला शर्की
विज्ञापन

-
तीन दिन से हो रहे परेशान, नहीं हो सका एक्सरे
लगातार तीन दिन से एक्सरे कराने को जिला अस्पताल आ रहे हैं। पहले दिन भीड़ अधिक होने की वजह से एक्सरे नहीं हो सका। दूसरे दिन बिजली न होने की वजह से लौट गए। शुक्रवार को सुबह नौ बजे पहुंचे तो फिर से बिजली की समस्या बताई। कई घंटे इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई। इस वजह से लौटना पड़ा। - प्रेमपाल, हसनपुर


-
जनरेटर के जरिये सीटी स्कैन की हुई जांच
- जिला अस्पताल में बिजली ठप होने के बाद सीटी स्कैन विभाग में भी मरीजों की लाइन लगी थी। हालांकि, यहां व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए जनरेटर चलाया गया। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए तीन बड़े जनरेटर हैं। अस्पताल प्रशासन इन जनरेटर को चलाता ही नहीं है।
-
कोट
- अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने से बिजली ठप हो गई। कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे। करीब 2:20 बजे फॉल्ट ठीक हो सका। मरीजों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने में दिक्कत हुई है। जनरेटर से पूरे अस्पताल की व्यवस्था नहीं हो सकती। ब्लड बैंक व इमरजेंसी वाले मरीजों को जनरेटर चलवाकर सुविधा दी गई। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस

नरेंद्र।

नरेंद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें