फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बगरैन क्षेत्र में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बगरैन में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बगरैन। कस्बा बगरैन के विद्युत उपकेंद्र से आसपास के गांव में सप्लाई जाती है। बुधवार से पूरे क्षेत्र में बिजली न आने से करीब एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। क्षेत्र के लोग समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों कि फोन कर रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बगरैन विद्युत उपकेंद्र से 28 गांव में आपूर्ति दी जाती है। बुधवार सुबह अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अगले दिन भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करा सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी व अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। वह अपनी समस्या किसको बताएं। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण ठप हो चुके हैं। गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा होते देख कर्मचारी वहां से चले गए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर हरिशंकर, जैनुद्दीन, संजीव कुमार, बुधपाल, सनी दिवाकर, मोहित कुमार सिंह, रामवीर कश्यप, अवधेश, सुखपाल,अनेक पाल कश्यप,आदेश, गुड्डू, फूल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें