फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहुंआ गांव में तेंदुए ने घोड़े को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव गेहुंआ के पुत्तन वाल्मीकि के घोड़े को बुधवार रात तेंदुए ने मार डाला। घोड़े का अधखाया शव गांव से कुछ दूर मिलने के बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पुत्तन ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे है। घर के बाहर उनका घोड़ा बंधा हुआ था। बुधवार रात किसी समय तेंदुए ने घोड़े को मार डाला और लगभग 200 मीटर दूर खींच ले गया। सुबह घर से कुछ दूर घोड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। पुत्तन ने घटना की जानकारी वनकर्मियों को दी।
वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुत्तन से जानकारी ली। पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। वन दरोगा ने पगमार्क ट्रेस किए। वन दरोगा ने बताया कि तेंदुए के हमले में घोड़े की मौत की आशंका है। गांव के लोगों से खेतों में काम करते समय सतर्कता बरतने की अपील की गई है। तेंदुए की लाेकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। पास ही जंगल होने के कारण तेंदुए के जंगल में चले जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में घोड़े की मौत की आशंका है। मुआवजे के लिए पशुपालक का आवेदन भरवाकर जिला मुख्यालय के माध्यम से शासन स्तर पर भिजवाया जाएगा।
-मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें