- कटौती से आजिज लोगों निकाला जुलूस
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने पर लोगों ने जुलूस निकालकर बिजली विभाग का पुतला फूंका। लोगों का कहना था कि उनको बमुश्किल तीन-चार घंटे बिजली मिल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि निर्धारित होने के बाद भी बिजली सप्लाई में सुधार नहीं है। पिछले एक सप्ताह ने बिजली सप्लाई बाधित है। दिन-रात में दो घंटे की ही सप्लाई मिल रही है। इस बीच भी ट्रिपिंग होती है। इससे आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहले पुतले को गांव में घुमाया। इसके बाद होली चौक पर पहुंचकर इसका दहन किया। प्रदर्शनकारियों में वीरपाल यादव, सतीश कुमार, कपिल गुप्ता, यवन वार्ष्णेय, रोहित गुप्ता, इश्ताक अली, हिमांशु गुप्ता, पुनीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, टीटू गुप्ता, पूरन गुप्ता आदि शामिल रहे।