नहीं पता चला आत्महत्या का कारण
उन्होंने सल्फास खाने का कारण भी पूछा लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। सूचना पर एक्सईएन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। इसलिए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। एक्सईएन ने इसके बारे में उनके बेटे अनुभव डेसिल को बताया।
पहले उन्हें बरेली में केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। फिर उन्हें गंगाशील अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले शव घर ले गए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। फिलहाल परिवार वाले विषाक्त पदार्थ खाने की बात से ही इन्कार रहे हैं। बेटे अनुभव डेसिल ने बताया कि मौत उनकी अचानक हुई है।
बृहस्पतिवार को कार्यालय में अवकाश था। फिर भी न जाने क्यों विक्टर कार्यालय आए थे। आते ही कर्मचारियों को बताया कि उन्होंने सल्फास खा ली है। हम उन्हें जिला अस्पताल, फिर बरेली ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। शायद परिवार में कोई विवाद चल रहा था। - आरएन वर्मा, एक्सईएन, द्वितीय खंड, विद्युत निगम