फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन का पता  नहीं, लाखों के भेजे बिल 

Tue, 13 Dec 2016 11:53 PM IST
बदायूं ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलों में गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण
विभाग ने 1999 में उतार ली थीं गांव से लाइनें
 बिजली विभाग की मनमानी का खामियाजा क्षेत्र के गांव देवामई मजरा गुरगांव के ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांव में 1999 से बिजली नहीं है। इसके बावजूद बिजली विभाग ने ग्रामीणों को लाखों रुपये के बिजली बिल भेज दिए हैं। बिल देखकर ग्रामीण भी हैरत में पकड़ गए। ग्रामीण अब बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। 
मूसाझाग थाने के गांव देवामई के मजरा गुरगांव में 1992 में गांव के राम सिंह, रामभरोसे, दरबारी लाल, थान सिंह, रघुवीर आदि ने बिजली के कनेक्शन लिए थे। बाद में 1999 में बिजली विभाग ने यहां से लाइनें ही उतरवा लीं। गांव में बिजली के नाम पर सिर्फ खंभे हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग ने ग्रामीणों को बिल भेज दिए हैं। रामभोसे के नाम 47 हजार का बिल आया है। इसी तरह थान सिंह के नाम 23 हजार, दरबारी के नाम 31 हजार, राम सिंह को 76 हजार, रघुवीर को 78 हजार, नाथूलाल को 71 हजार रुपये का बिल भेज दिया है। बिल आने के बाद ग्रामीण परेशान हैं। सर्वेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, मोरपाल, रावेंद्र सिंह, महावीर आदि ने बिलों में सुधार की मांग की है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अगर गांव में बिजली नहीं मिल रही है। इसके बाद भी बिल भेजे जा रहे हैं तो जांच कराई जाएगी। जिन ग्रामीणों को गलत बिल मिले हैं। वह मुझसे मिल लें। जांच-पड़ताल के बाद बिल माफ कराने की कार्रवाई की जाएगी।
-मधुर श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें