फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गुल की बिजली, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारी बारिश के बीच रविवार को शहर के लोगों को लगातार आठ घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने सिविल लाइंस इलाके में कटौती से आजिज होकर रात 10:30 बजे जाम लगाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर में बारिश शुरू होने के बाद बिजली गुल हुई तो उसके बाद रात दस बजे तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइनों में भी फाल्ट हुए। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र में पानी भर गया और नवादा में 33 केवीए की लाइन में ब्रेकडाउन होने से भयंकर बिजली कटौती हुई।
शहर में बिजली सप्लाई की स्थिति पिछले कुछ दिनों से डगमगाने लगी है। लोकल फाल्ट के कारण समस्या हो रही है। मानसून में हर बार शहर के लोगों को घंटों कटौती का सामना करना पड़ता है। रविवार को शहर में मानसून की पहली बारिश हुई और इसके साथ ही भयंकर बिजली कटौती शुरू हो गई।
विज्ञापन

पनबड़िया बिजली उपकेंद्र तालाब बना तो यहां पावर कट कर दिया गया। मीराजी चौकी, मीरा सराय, ढाक वाली ज्यारत और कचहरी उपकेंद्र में भी पानी भरने के कारण समस्या पैदा हो गई। शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन भी जवाब दे गई। रही बची कसर नवादा में 33 केवीए लाइन में हुए ब्रेक डाउन ने पूरी कर दी।
ब्रेक डाउन होने के कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। देर रात तक शहर की बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने संपर्क करने पर बताया लाइनों में आई खराबी को दूर किया जा रहा है। जल्द सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
-
कंट्रोल रूम से जानें क्यों हुई कटौती, कब शुरू होगी सप्लाई
उपभोक्ताओं को बेवजह बिजली कटौती का सामना न करना पड़े और अगर कटौती होती है तो उनको सही कारण मालूम हो सके इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने दो महीने पहले ही कंट्रोल रूम के पांच मोबाइल नंबर जारी कर दिए थे। इन नंबरों का उपभोक्ताओं का लाभ भी हो रहा है। हालांकि, अब भी काफी उपभोक्ता हैं जिनके पास कंट्रोल रूम के नंबर न होने के कारण वह अखबारों के दफ्तरों में कॉल करके कटौती का कारण जानना चाहते हैं। ऐसे उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन के कंट्रोल रूम में 9410410388 समेत 8533010711, 8006178755, 8273740793 और 6378532926 मोबाइल नंबर पर कटौती और बिजली आने-जाने का समय जान सकते हैं।
-
रविवार को भारी बारिश के बीच कई बिजली उपकेंद्रों में भी पानी घुस गया। एहतियात के तौर पर सप्लाई बंद करनी पड़ी। कुछ स्थानों पर बारिश के कारण फाल्ट हुए इसके साथ ही नवादा में 33 केवीए की लाइन में भी खराबी के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। काम पूरा हो गया है सप्लाई चालू की जा रही है।
विज्ञापन

-प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें