फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 विभाग बिजली वालों के कर्जदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन का जिले के 54 सरकारी विभागों पर 27 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसको लेकर कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी इन विभागों से पत्राचार भी कर चुके हैं, लेकिन बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। सोमवार को डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुंरत बिजली का बिल जमा करें।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यां की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि प्राथमिक शिक्षा विभाग पर 2115.97 लाख रुपये, माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 29.41 लाख रुपये, चिकित्सा शिक्षा पर चार लाख 45 हजार रुपये, चिकित्सा शिक्षा पर 319.65 लाख रुपये व पंचायत राज विभाग पर 12.76 लाख रुपये का बकाया है। डीएम ने निर्देश दिए कि बकाया बिल का भुगतान विशेष प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने निर्देश दिए कि चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं में जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनको वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शत प्रतिशत पूरा करें। वहीं सीडीओ ने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत अन्त्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। इस मौके पर डीआरडीए पीडी अनिल कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, सीवीओ डॉ. एके जादौन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें