फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ते ही रुलाने लगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तापमान में इजाफा होने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ी है और शहर से लेकर देहात तक कटौती भी शुरू हो गई है। गांव-देहात में ज्यादा बुरा हाल है। बिजली कटौती से परेशान सहसवान के लोगों ने सोमवार को बिजली उपकेंद्र का घेराव किया था। सोमवार को ही दिन भर बिजली न मिलने से नाराज काफी संख्या में लोग दातागंज में बिजली उपकेंद्र पर जमा हो गए, लेकिन बाद में सप्लाई चालू होने पर वे घरों को लौट गए।
विज्ञापन

मार्च मध्य से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मई-जून की तरह अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाने लगी है और बिजली परेशान करने लगी है। हालांकि, शहर में लंबे समय से लगभग चौबीस घंटे बिजली सप्लाई मिल रही थी। तहसील मुख्यालयों पर भी व्यवस्था ठीक-ठाक थी, लेकिन अब तापमान बढ़ने के साथ व्यवस्था लड़खड़ा रही है। शहर में सुबह के समय लगभग रोज दो से तीन घंटे बिजली कटौती हो रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी कटौती हुई। दातागंज के वार्ड नंबर 15 में सोमवार को पूरा दिन बिजली गुल रही।
गांव-देहात में बिजली सप्लाई ठप रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इससे किसान भी परेशान हैं। शहरी इलाकों में बिजली गुल रहने के कारण पेयजल सप्लाई पर असर पड़ रहा है। इससे ज्यादा समस्या महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

कुंवरगांव। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या के साथ कस्बे और आस-पास के गांवों में अघोषित कटौती भी हो रही है। गांवों में आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली उपकेंद्र पर कटौती के बारे में कोई सही जानकारी भी नहीं दी जाती।
बिसौली। मार्च के महीने में रिकार्ड तोड़ रही गर्मी के बाद अब बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। दिन और रात में दर्जन भर से अधिक ट्रिपिंग लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद छीनने लगी है। इधर बसई फीडर पर बीते चार दिनों से आपूर्ति ठप होने से परसेरा, मुबारिकपुर, सिंचौली समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों की बत्ती गुल है।
-
महिलाओं ने कहा-जब अभी से कटौती का यह हाल तो आगे क्या होगी स्थिति
बिजली आपूर्ति मुश्किल से 15 घंटे ही हो रही है। बिजली आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। गर्मी में बिजली कटौती से समस्या हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज भी बड़ी समस्या है।
-सुषमा सिंह, कुंवरगांव
-
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती भी बढ़ गई है। सुबह और शाम की बिजली कटौती के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
-मीनू उपाध्याय, कुंवरगांव
-
इन दिनों सुबह के समय शहर में बिजली कटौती शुरू हो गई है। होली के बाद से ज्यादा कटौती हो रही है। कई बार दिन में भी बिजली गुल हो जाती है। अभी से कटौती हो रही है तो मई-जून में क्या हाल होगा।
-रुचिता, जवाहरपुरी
-
सर्दियों के सीजन में तो बिजली सप्लाई ठीक-ठाक रहती है, लेकिन गर्मियों के सीजन में बिजली रुलाने लगती है। गर्मियां शुरू होने के साथ ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। इससे पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

-राजकुमारी, आर्य समाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें