फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लिखापढ़ी के शिफ्ट कर दी बिजली लाइन

विज्ञापन
उझानी में लिंक रोड, जहां शिफ्ट हुई एचटी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बिजली विभाग कुछ कर्मचारी निजी फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला स्टेशन रोड के पास सामने आया है। बिजली कर्मियों ने एक व्यावसायिक भवन के मालिक को फायदा पहुंचाने की नीयत से (हाईटेंशन) एचटी लाइन को शिफ्ट करने से पहले विभागीय स्तर की अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करने की जरूरत भी महसूस नहीं की। मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचते ही खलबली मच गई है।
विज्ञापन

लिंक रोड मोड़ के पास एचटी लाइन को शिफ्ट किए जाने का मामला शुक्रवार देर शाम बिजली विभाग के अफसरों तक पहुंचा। स्टेशन रोड से लिंक रोड मोड़ पर ही एलआईसी दफ्तर है। दफ्तर से सटे इलाके में निजी व्यवसायिक भवन हैं। इनमें एक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि दूसरा निर्माणाधीन है। दफ्तर और निर्माणाधीन भवन से सटे इलाके से होकर एचटी लाइन कई साल से गुजर रही है। लाइन शिफ्ट कराने के लिए कोशिश तो की गई लेकिन अभिलेखीय कार्रवाई में काफी समय लगने की आशंका के कारण इस संबंध में स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क साधा। बताते हैं कि लाइन शिफ्ट करने के लिए कर्मचारियों ने शुक्रवार का दिन इसलिए चुना क्योंकि जेई सुनील कुमार बीमारी के चलते अवकाश पर थे। दोपहर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली कर्मियों ने एसटीपी पोल लगाने के साथ ही लाइन को शिफ्ट कर दिया।
यहां बता दें कि लाइन शिफ्ट करने की विभागीय प्रक्रिया है। बिजली की लाइन अगर किसी भवन के ऊपर से होकर गुजर रही होती है तो उसके स्वामी के लिए उपखंड कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देना होता है। इसके बाद जेई मौका मुआयना करते हैं और एस्टीमेट बनाकर अफसरों को भेजते हैं। स्वीकृति के बाद ही लाइन शिफ्टिंग की जाती है। इस प्रक्रिया में कई बार काफी समय भी लग जाता है।
विज्ञापन

जेई के माध्यम से जानकारी हुई है कि लिंक रोड के पास एचटी लाइन को शिफ्ट किया गया है। अगर ऐसा हुआ है तो मामला गंभीर है। जेई से कहा गया है कि वह पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट मुहैया कराएं। इसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभिलेखीय कार्रवाई पूरी होने के बाद ही लाइन शिफ्ट की जाती है।
विज्ञापन

- आरएन यादव, एक्सईएन चतुर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें