फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट पर हाईटेंशन लाइन टूटी,बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नैथुआ रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल के गेट के सामने जर्जर हाईटेंशन लाइन अचानक टूटकर गिर गई, जिससे यहां लोगों में अफरातफरी मच गई, साथ ही यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को लेकर यहां के आक्रोशित लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, साथ ही जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को स्कूल गेट के सामने से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का एक तार अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया और इसमें से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे यहां के लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने बताया कि लाइन टूटने से कुछ समय पहले ही एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर अंदर घुसी थी। यदि उस समय बस गेट पर होती तो तार बस के ऊपर गिरता, जिससे यहां बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति को बंद कराई, साथ ही घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। काफी देर तक अधिकारी यहां नहीं पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद यहां जेई धर्मात्मा कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे, साथ ही जर्जर लाइन का निरीक्षण किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि वह समस्या के निदान के लिए स्टीमेट बनाकर भेजेंगे। इसके बाद ही लोग शांत हुए। इस मौके पर छुन्नन मियां, गुड्डू कुरैशी, अनिल कुमार जैन, मनोज कुमार, मंयक जैन, रामवीर, हसमत, शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें