फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की टक्कर होने से बिजली मिस्त्री की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Wed, 25 Mar 2026 03:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं-ककराला मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बिजली मिस्री मोहम्मद जावेद खां की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक से बदायूं जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में उनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
विज्ञापन
जावेद खां का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, कस्बा ककराला के वार्ड संख्या 22 निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद जावेद खां पुत्र नजीबुल्लाह खां पेशे से बिजली मिस्त्री थे। वह मंगलवार को अपने मोहल्ले के मंतखिब सकलैनी के साथ बाइक से बिजली का सामान लेने बदायूं जा रहे थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अलापुर थाना क्षेत्र के बदायूं-ककराला मार्ग पर गभियाई गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर जावेद खां ने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरवाकर जैसे ही वह आगे बढ़े, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में जावेद खां और मंतखिब गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली ले जाते समय रास्ते में तोड़ दम 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जावेद खां की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां से भी हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर बरेली भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जावेद खां ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घायल मंतखिब का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें