फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इलेक्ट्रीशियन ने दुष्कर्म के इरादे से किया था बच्ची का अपहरण, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कस्बे में एक शादी समारोह से छह साल की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन ने बच्ची का अपहरण दुष्कर्म के इरादे से किया था, लेकिन परिजनों और पुलिस की सक्रियता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन



गिरफ्तार आरोपी की पहचान उझानी कस्बे के कृष्णा कॉलोनी टावर के पास रहने वाले विजय पुत्र महीपाल के रूप में हुई है। विजय पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। वह शादी समारोह में भी काम कर रहा था।

दस फरवरी की रात उझानी स्थित कामधेनु धर्मशाला में शादी समारोह चल था। बच्ची के माता-पिता अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब एक बजे जयमाल के दौरान उन्होंने बच्ची को धर्मशाला के एक कमरे में सुलाया और खुद स्टेज पर फोटोग्राफी के लिए चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। एक सीसीटीवी में एक व्यक्ति सोती हुई बच्ची को कंधे पर डालकर ले जाता हुआ दिखा। यूपी 112 को सूचना दी गई और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस की तलाश के लगभग 40 मिनट बाद बच्ची उझानी के रामलीला मैदान के गेट पर रोती हुई मिली। पुलिस ने 13 फरवरी को इस घटनाक्रम को दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें