फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेले में बार-बालाओं का डांस, आयोजक व अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। गांव अब्दुल्लागंज में लगे शिवरात्रि मेले में बार-बालाओं का डांस कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही अब्दुल्लागंज चौकी प्रभारी रिंकू ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। पुलिस को देखकर आयोजक व बार-बालाएं तितर-बितर हो गईं। पुलिस ने आयोजक के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी रिंकू ने बताया कि 17 फरवरी की रात लगभग 12:30 बजे चौकी क्षेत्र अब्दुल्लागंज में गश्त के दौरान जब पुलिस टीम ग्राम वरायमखेड़ा पहुंची तो वहां मेले में लगे एक स्टेज पर कुछ अज्ञात महिलाएं अश्लील हरकतें करते हुए नृत्य कर रहीं थीं। पुलिस को देखते ही नृत्य करने वाली बालाएं और मौके पर मौजूद भीड़ तितर-बितर हो गई।
जांच में सामने आया कि मेला आयोजक धुरेन्द्र पाल सिंह और निरमपाल सिंह ने बिना किसी अनुमति के इस अश्लील नृत्य का आयोजन कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें