फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसगवां सीट पर चुनाव से बदलेंगे जिला पंचायत चुनाव के समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के समीकरणों में सप्ताह भर बाद बदलाव होने की संभावना है। दरअसल, पुसगवां सीट पर सदस्य पद के लिए उपचुनाव के बाद 14 जून को मतगणना होगी। इसके बाद जिला पंचायत में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 51 हो जाएगी। पुसगवां सीट निर्दलीय कांती देवी के निधन से रिक्त हुई थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सीट इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा की ओर से अब तक तीन दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें पूनम यादव, रेखा शाक्य और वर्षा यादव के नाम शामिल हैं। पुसगवां सीट से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल की पत्नी मेखला सिंह ने भी चुनाव लड़ा था। कुर्मी बिरादरी का जिले में बड़ा वोट बैंक होने की वजह से मेखला सिंह को भी अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं। यहां से डॉ. वीपी सिंह सोलंकी की पत्नी कांति देवी करीब 2700 वोट से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। वहीं, मतगणना से पहले ही कांति देवी का निधन हो गया था। अब पुसगवां सीट पर उप चुनाव हो रहा है। एक बार फिर से मेखला सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। माना जा रहा है कि अगर मेखला सिंह चुनाव जीतती हैं तो उनकी ओर से भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की जाएगी। समीकरणों में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
भाजपा के पास वर्तमान में सदस्यों की संख्या 16 है। अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए पार्टी को 10 अन्य सदस्यों का समर्थन चाहिए होगा। सपा भी भाजपा को टक्कर देने के लिए रणनीति बना रही है। सपा के पास 12 सदस्य हैं। कुल निर्वाचित 50 सदस्यों में निर्दलीयों की संख्या 15 है। वहीं सपा के पास छह और कांग्रेस का एक सदस्य है। चुनाव में निर्दलियों की भूमिका सबसे अहम होगी। सपा और भाजपा के रणनीतिककार निर्दलियों को अपने पाले में लाने के साथ बसपा में सेंधमारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

यह हैं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला सदस्य
भाजपा के पास अन्य पिछड़ा वर्ग की छह महिला सदस्य हैं। इनमें पूनम यादव, रेखा शाक्य, वर्षा यादव, सीमा गुर्जर, तारावती और यावित्री मौर्य शामिल हैं। सपा के पास ऐश्वर्या यादव, विनीता यादव, दुर्वेश, मधु और नीतू अन्य पिछड़ा की महिला सदस्य हैं। बसपा के पास अन्य पिछड़ा वर्ग की कोई महिला सदस्य नहीं है। निर्दलियों की बात करें तो बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी भी निर्दलीय सदस्य चुनी गई हैं। सिनोद शाक्य भी अपनी पत्नी की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर चुके हैं। मेखला सिंह भी इसी वर्ग से आती हैं।
बसपा ने दिया अनीता को समर्थन
- पुसगवां सीट से अनीता पत्नी विनय कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य का पर्चा भरा था। अब बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह की ओर से अनीता को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिये इसकी घोषणा की गई है। विनय कुमार सिंह पहले जिपं सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें