स्थानीय निकाय के उप चुनाव को समय कम होने के कारण तैयारियां जोरों पर हैं।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने चुनाव ड्यूटी को
तैयारियां शुरू करा दी हैं। चार कर्मियों की मतदान टीमें बनाई जाएंगी। इसके
लिए बूथों के लिए उतनी ही मतदान टीमें बनेंगी। इन टीमों के अलावा अतिरिक्त
टीमें भी बनेंगी। इसके लिए 782 कर्मचारियों की जरूरत होगी। इन कर्मचारियों
को ड्यूटी पर लेने के लिए सूचियां बनना शुरू हो गई हैं।
उप चुनाव को
मतदान और मतगणना दो महत्वपूर्ण कार्य निर्वाचन विभाग को करने हैं। अब तक
नामांकन और चुनाव चिह्न वितरण की कार्यवाही के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई
है। सात अप्रैल को मतदान के दिन भी करीब ही हैं। उसके बाद नौ अप्रैल को
मतगणना होगी। फिलहाल चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए कर्मचारियों की
जरूरत के हिसाब को विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूचियां मांगी गई
हैं। 782 कर्मचारियों में करीब 130 कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे।
000
30 को होगा पहला प्रशिक्षण
मतदान
में लगाए जाने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण अनिवार्य होने के नाते
प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। पहला प्रशिक्षण 30 मार्च को दूसरा
प्रशिक्षण एक अप्रैल को होगा। इसके लिए भी निर्वाचन कार्यालय व्यवस्था
बनाने में लगा है।