फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत मतदान अधिकारी पर चला सीडीओ का डंडा

Mon, 30 Nov 2015 07:35 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज करके उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी के घरवालों से भी फोन पर बात की। उन्हें बुलाने की कोशिश की गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा। कोतवाल ने बताया कि जमानत की औपचारिकता पूरी होने पर ही मतदान अधिकारी को छोड़ा जाएगा। शराबी मतदान अधिकारी प्रमोद इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय का अध्यापक है। उधर, सीडीओ श्री भदौरिया ने प्रमोद को निलंबित करने के लिए बीएसए को संस्तुति भेज दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कराते वक्त की नोकझोंक
उझानी। पुलिस प्रमोद को नशे की हालत में मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो वह एक स्वास्थ्य कर्मी पर बिफर पड़ा। वह हंगामा भी करता रहा। पहले तो उसने भी ऐंठ दिखाई, लेकिन पुलिस कर्मियों के सख्ती के आगे उसके तेवर ठंडे पड़ गए। बाद में उसके मेडिकल की औपचारिकता पूरी की गई। इस दौरान प्रमोद को शर्मसार भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें