कलश यात्रा में रथ पर सलिल जी महाराज के बेटे ने आसन ग्रहण किया। बिल्सी रोड बाजार और कछला रोड से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची कलश यात्रा का भक्तों ने स्वागत किया। देर शाम तक प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। मंगलवार से कथा एक से सात दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इसकी सूचना आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने दी। यह कथा नारायण सेवा संस्थान की देखरेख में होगी। कलश यात्रा की व्यवथाओं में संजीव गुप्ता, प्रवीण शर्मा, गौरव अग्रवाल, राजीव गोयल, पंकज सक्सेना, मोहित, प्रभा गुप्ता, चंद्रकलाख, अमित शर्मा और रवि प्रताप का खास सहयोग रहा।