फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर की सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंची डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर बुधवार को मंडी समिति पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना से जुड़े लोगों को ही प्रवेश पास देखकर अंदर जाने दिया जाए। एसएसपी ने कहा कि मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। तब से बिसौली, सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखूपुर और दातागंज विधानसभाओं की ईवीएम कड़ी सुरक्षा में मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में रखी हैं। बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारी बुधवार को दिन भर मंडी समिति का चक्कर लगाते रहे।
डीएम दीपा रंजन ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना आब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर, उम्मीदवार व उनके एजेंटों की मौजूदगी में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू कराई जाए। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एडीएम वित्त संतोष कुमार, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कार्मिकों, प्रत्याशियों के रास्ते होंगे अलग-अलग
मंडी समिति में बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। ऐसे में मंडी में बने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिए अधिकारियों, कार्मिकों, प्रत्याशियों व उनके एजेंट के आने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मतगणना कार्मिक मुख्य द्वार गेट नंबर एक से वाहन सहित ड्यूटी कार्ड के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अधिकारी भी इसी गेट से ही प्रवेश करेंगे। विधानसभा बिसौली, सहसवान, बिल्सी व बदायूं के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट मंडी समिति के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग मंडी के सामने खेत में होगी। विधानसभा शेखूपुर व दातागंज के प्रत्याशी व मतगणना एजेंट अनेजा ग्राउंड से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग भी अनेजा ग्राउंड में ही होगी। गेट नंबर दो से ही पत्रकार मीडिया सेंटर के लिए प्रवेश कर सकेंगे। बिना परिचय पत्र के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-
पुलिस बल रहेगा तैनात
मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान मंडी समिति के अंदर और बाहर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल, पीएससी, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल तैनात रहेगा। सबसे ज्यादा सख्ती मंडी समिति गेट और उसके आसपास रहेगी, कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति या पास के अंदर नहीं जाएगा। अफवाह फैलाने वालों और उपद्रव करने वालों पर खास नजर रहेगी। बैरियर पर चेकिंग होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें