मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंची डीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखने डीएम दीपा रंजन सोमवार को एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा व सीओ सिटी आलोक मिश्र के साथ पहुंचीं। उन्होंने कंट्रोल रूम में बैठे प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के पहचान पत्र चेक करते हुए निर्देश दिए हैं कि यहां बैठने वालों के आने-जाने का समय भी पंजिका में अंकित किया जाए। जिनके पास आई कार्ड नहीं हैं उन्हें रुकने नहीं दिया जाए।
जिला प्रशासन की ओर से मंडी समिति परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया। वहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को रखा गया है। सोमवार को डीएम दीपा रंजन ने एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्र के साथ में यहां जायजा लिया। डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा-ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए। संवाद