फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में शहर के डीपॉल स्कूल में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया। यहां ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव के सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने की बात कही गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफिकेशन पेपर आडिट ट्रेल) को चलाने के बारे में समझाया।
कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव में नियमों को लेकर बेहद सतर्क रहें ताकि किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट रिपोल की संभावनाओं को टालने के लिए चुनाव के हर पहलू का बारीकी से अध्ययन कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले की गई मेहनत से हम चुनाव के दौरान व उसके बाद होने वाले विवादों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि पोलिंग पार्टी की पूरी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की है। पीठासीन अधिकारी की शंकाओं के समाधान के लिए भी सेक्टर मजिस्ट्रेट ही उत्तरदायी होंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम के संदर्भ में प्रत्येक जानकारी विशेषकर नए नियमों को अच्छी तरह समझ लें ताकि चुनाव के दौरान कोई बाधा न हो। कहा कि चुनाव को कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें