बिसौली क्षेत्र के बूथों की जांच करते प्रेक्षक। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/ सैदपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। इन प्रेक्षकों ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए।
रविवार को प्रेक्षक कपिल मीणा ने सबसे पहले सैयद इंटर कॉलेज, नगर पंचायत, कन्या पाठशाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ प्राथमिक विद्यालय प्रथम का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मॉडल पोलिंग बूथ का विशेष रूप से निरीक्षण किया और उस बूथ पर सुविधाओं के बारे में लेखपाल और बीएलओ से जानकारी ली। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान करने पर जोर दिया।
बूथों पर शौचालय, पानी, बिजली, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए कहा। मौके पर मौजूद बीएलओ और समाजसेवी अखिलेश्वर दयाल सक्सेना से अधिक से अधिक वोटिंग कराने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर लेखपाल मंजुल कुमार,थानाध्यक्ष अवधेश सिंह सेंगर, हलका इंचार्ज राजवली सिंह, मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे। संवाद