फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कलक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रशासन के चुनाव व्यय प्रेक्षक ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बने सूचना भवन में पहुंचकर कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र बिसौली, सहसवान व बिल्सी के चुनाव व्यय प्रेक्षक टी. रामालिंगम शनिवार को सूचना भवन पहुंचे। वहां पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया की संवीक्षा और सत्यापन के कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया।
चुनाव व्यय प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रिंट, व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों व पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाए। विज्ञापन और पेड न्यूज प्राप्त होने की दशा में उस पर व्यय का आकलन कर प्रतिदिन प्रभारी निर्वाचन व्यय लेखा को उपलब्ध कराई जाए। सोशल मीडिया की समीक्षा के लिए जिला सूचना कार्यालय में अतिरिक्त कंप्यूटर की स्थापना कराकर उस पर प्रत्याशियों व उनके संबंधियों, समर्थकों के फेसबुक, ट्वीटर, इंट्राग्राम, यूट्यूब व पोर्टल आदि के एकाउंट पर नजर रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीईओ/डीएम ने निर्देश दिए कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले प्रकाश में आने पर उनका प्रिंट निकालकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जाए। साथ ही प्रभारी अधिकारी मीडिया को निर्देश दिए कि पत्र जारी कर सभी उम्मीदवारों के सोशल मीडिया एकाउंट का लिंक प्राप्त कर उन पर पैनी नजर रखी जाए। इसके बाद डीईओ ने कलक्ट्रेट स्थित विधानसभा चुनाव कॉल सेंटर/ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने भी एमसीएमसी में इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के कार्यालय का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें