फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थानाक्षेत्र के गांव जखौलिया निवासी बृजेश देवी (60) वर्ष पति ओमकार सिंह की बीमारी के चलते घर पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन


मृतक महिला के बेटे लव कुमार ने बताया कि वह छह बहन भाई हैं। तीन की शादी हो चुकी और चौथे भाई की शादी एक महीने के बाद होनी है। दो दिन से मां को बुखार आ रहा था। उनकी बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मामा ने परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की बीमारी से मौत होने की पुष्टि हुई है। आरोप के आधार पर पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें