फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बधाई का नेग वसूलने मारपीट में छह किन्नर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। किन्नर शिवम उर्फ शिवानी की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने सना उर्फ गंगा समेत छह किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया। घायल किन्नर की दूसरे दिन भी हालत नाजुक बताई गई है। परिजनों ने उन्हें बरेली में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ शिवानी और सना उर्फ गंगा के बीच बधाई का नेग वसूलने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गंगा और उसके साथ किन्नरों ने शिवानी को मंदिर परिसर से दबोच लिया था। उसकी कादरचौक रोड पर बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। घायल शिवानी के परिजनों ने बताया कि उसके बाल भी काट डाले गए। शिवानी की हालत देख गुस्साए किन्नरों ने गंगा उर्फ सना की कार में भी तोड़फोड़ कर दी थी। कोतवाली के सामने हंगामा भी हुआ था।
इसके बाद पुलिस ने सना उर्फ गंगा, जोया, वीशू, रोशनी, नयना और महिमा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किन्नरों का मेडिकल भी कराया गया। दोपहर बाद उनका चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि शिवानी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवानी का बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे देखने के लिए इलाके के चार- पांच किन्नर बरेली भी गए हैं।
विज्ञापन

-

इलाका बंटवारे की जंग... पुलिस भी हुई तंग
- किन्नरों के बीच मारपीट के मामले करीब तीन माह से सामने आ रहे हैं। कस्बे के निवासी एक युवक जब किन्नर के रूप में सामने आया तो उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था। उसके बाल भी काटे गए थे। किन्नरों में इसे सबसे बड़ी सजा कहा जाता है। दो- तीन बार कोतवाली परिसर में हंगामा भी हो चुका है। इसके वीडियो भी वायरल हुए, लेकिन विवाद थमा नहीं। बृहस्पतिवार शाम भी पुलिस को ऐसे ही हालात से रूबरू होना पड़ा। अब तक दो- तीन मामलों की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें