फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाद के दौरान धक्कामुक्की में गिरी वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
बिसौली क्षेत्र के गांव में कुत्ते को डंडा मारने के मामले में विवाद करते लोग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव नागपुर में मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जहां धक्कामुक्की में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नागपुर निवासी भागीरथ पुत्र बाबूराम कोरी का आरोप है आठ अप्रैल की सुबह करीब उसकी (75 वर्षीय) मां धनवती घर पर बैठकर खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ता बिल्ली पर झपट पड़ा। उन्होंने कुत्ते को भगाने के लिए डंडा फेंका, जो उछलकर पड़ोसी नन्हे पुत्र जालिम कुम्हार के नाक पर लग गया।
इसी बात को लेकर नन्हे, नन्हू पुत्र हरी सिंह तथा नन्हे की पत्नी ने गुस्से में उसकी मां धनवती को धक्का दे दिया। धक्का मुक्की के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें