फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आपसी विवाद में बुजुर्ग को दिया धक्का, सिर में चोट लगने से मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गरौलिया में शनिवार को पड़ोसियों से आपसी विवाद के होने पर धक्का दिए जाने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। धक्का लगने से बुजुर्ग असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े और उनका सिर ईंटों पर जाकर लगा। गंभीर चोटें लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गरौलिया निवासी नेकपाल ने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप (60 वर्षीय) अपने घर पर कार्य करा रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गीता, मोहित और सोनू वहां पर आकर गाली-गलौज करने लगे थे। पिता ने गाली-गलौज का विरोध किया। इसी बात पर उन्होंने पिता को धक्का दे दिया। ईंटों के ऊपर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई, इस कारण उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में तहरीर के आधार पर तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें